फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बिजली चेकिंग में 35 के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को चलाए गए अभियान में 35 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। साथ ही बिल जमा न करने पर 531 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जीसीएल भटनागर के निर्देशन में शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अवर अभियंता बरनाहल जयदयाल शाक्य ने चेकिंग के दौरान गांव इकहरा में नौ घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता करहल पंकज कनौजिया ने करहल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छह घरों में, अवर अभियंता तखरऊ देवकीनंदन ने चेकिंग के दौरान 12 घरों में और अवर अभियंता कोसमा अनुज दुबे ने आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
अवर अभियंताओं की तहरीर पर पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में कुल 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। चेकिंग के दौरान बिल जमा न करने वाले 531 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 80, द्वितीय खंड में 218 और तृतीय खंड में 233 कनेक्शन काटे। सभी को बकाया बिल जल्द से जल्द जमा कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

तीन दिन रुई फीडर की आपूर्ति रहेगी बाधित
भोगांव देहात विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के रुई फीडर से 25, 27 और 29 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम पांच तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उप खंड अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि घाटमपुर-हापुड़ ट्रांसमिशन लाइन पर कार्य के चलते ये कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें