मैनपुरी। शहर के नुमाइश परिसर में चाचा के घर रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी 18 वर्षीय अनिल पाल बचपन से चाचा अजय के घर नुमाइश परिसर में रह रहा था। वह चाचा की गिट्टी बालू की दुकान पर ही रह कर काम करता था।
शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जंगले से देखा तो उसका शव रस्सी के फंदा से पंखा के कुंडा में लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया।
्र
माता पिता की हो चुकी थी मौत
चाचा अजय पाल के घर में रह रहे अनिल पाल के माता पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी थी। तभी से वह अपने चाचा अजय के घर में रह रहा था। चाचा ने ही उसका पालन पोषण किया था। उनकी ही दुकान पर अब वह ट्रैक्टर चलाता था।