फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने महिला को अगवा कर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को करीब 20 दिन पहले स्कॉर्पियो सवार लिफ्ट देकर अगवा कर ले गए। आरोप है कि दिल्ली में एक मकान में रखा गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ दिन पूर्व आरोपी उसे इटावा छोड़कर चले गए। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला इटावा जाने के लिए निकली थी। तभी स्कॉर्पियों सवार आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। जान पहचान होने के चलते वह गाड़ी में बैठ गई। कुछ देर बाद गाड़ी को इटावा की ओर न ले जाकर हाईवे पर दौड़ा दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को दिल्ली स्थित एक घर में ले गया। वहां रोजाना उसके साथ दुष्कर्म किया।
22 सितंबर को आरोपी उसे धमकी देने के बाद इटावा में छोड़ कर चला गया। वह किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। महिला की शिकायत पर एसपी अजय कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सोमवार को मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें