फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता सहित कोरोना संक्रमित दो लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में व्यापारी नेता सहित कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। जिले में अब तक 2710 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2326 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 342 संक्रमितों का अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता नसीरुद्दीन वारसी (65) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। रविवार देर शाम मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोमवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका शव दफनाया गया। इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। कस्बा कुरावली के गांव अलूपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला को भी दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था। सैफई में जांच के दौरान महिला कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले
सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। शहर के ज्योंती रोड, स्टेशन रोड, राजा का बाग, हरिदर्शन नगर, मोहल्ला दरीबा और देवी रोड निवासी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं ग्रामीण अंचल में जगतनगर, नगला कुशल, लालपुर और बेवर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें