पांच साल से खराब घुटनों के ऑपरेशन के बाद अपने पैरों पर खड़ी राजबाला
- फोटो : संवाद
आगरा। पांच साल से घुटनों के खराब होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ महिला को आगरा विकास मंच के नि:शुल्क जोड़ प्रत्यारोपण शिविर से नई जिंदगी मिली है। वह घुटनों के प्रत्यारोपण होने के बाद फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो गई है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील जैन ने बताया ताजगंज निवासी 61 वर्षीय राजबाला के दोनों घुटने पूरी तरह खराब हो चुके थे। वह पिछले पांच वर्षों से चल नहीं पा रहीं थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज भी नहीं करा पाईं। मंच के सहयोग से ज्योति विकास नर्सिंग होम में वरिष्ठ सर्जन डॉ. विभांशु जैन ने राजबाला का दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया। अगले ही दिन राजबाला को चलाना शुरू करा दिया गया। डॉ़ विभांशु जैन की सराहना डॉ. विकास जैन, डॉ. रवि सभरवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, बीके अग्रवाल, डॉ. धमीजा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ़ अनिल कुशवाहा, सुशील जैन, संदेश जैन, अनुज बोराडिया और आशीष जैन ने की।