बाह के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में अटल की जयंती पर हुई कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता
बाह। मंगदपुर के जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस डे मनाया। एक-दूसरे को टॉफियां बांटकर मुंह मीठा कराया। स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, जान्हवी और मानवी यादव द्वतीय, कल्पना यादव और पूजा तृतीय रहीं। शिक्षिका रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया।