फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की जिला कारागार में मौत, इन मुकदमों में हुई थी सजा

Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

20 नवंबर 2019 को जिला कारागार एटा भेज दिया गया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की सोमवार की देररात मौत हो गई। उसे गाजियाबाद में अपहरण और हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा मिली है। 
विज्ञापन


जिला बिजनौर थाना व कस्बा बरसी कीरतपुर निवासी जितेंद्र उर्फ चीखू (40) पुत्र सत्यवीर सिंह को गाजियाबाद में अपहरण कर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सेंट्रल जेल आगरा भेज दिया गया था। सेंट्रल जेल में अधिकारियों का भरोसा जीत लिया और कंप्यूटर चलाने लगा। यहां से वर्ष 2013 में जितेंद्र मेनगेट से भाग कर फरार हो गया। 

आगरा पुलिस ने किसी तरह से 2019 में पकड़ लिया। प्रशासनिक स्तर से वैधानिक कार्रवाई करने के बाद 20 नवंबर 2019 को जिला कारागार एटा भेज दिया गया। तब से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार की शाम अन्य बंदियों और कैदियों के साथ जितेंद्र ने खाना खाया और अचानक रात 10 बजे सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद जिला जेल चिकित्सक ने दवाएं दी लेकिन आराम नहीं मिलने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जेल अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कैदी के सीने में सोमवार की देररात अचानक तेज दर्द हुआ था। उसको जिला अस्पताल भेजा गया और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, परिजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें