कासगंज। आबाकारी विभाग एवं पुलिस टीम ने काली नदी के किनारे चल रही भट्टी को नष्ट कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। काली नदी के पास कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी एसके सिंह काली नदी के पास पहुंचे। तभी कुछ लोग झाड़ियों से होकर नदी में कूद कर भागते हुए दिखाई दिए।
जब वहां जाकर आबकारी टीम ने देखा तो झाड़ियों में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके से 60 लीटर कच्ची बरामद बरामद की गई। कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। कार्रवाई में ओपी सिंह, तुषार गौरव, परमहंस कुमार, अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
उधर सिढ़पुरा कोतवाली प्रभारी राजकुमार को नगला धीमर में काली नदी के पास एलकार एवं दलवीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 लीटर कच्ची शराब एवं बनाने के उपकरण भी मिले। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोती निवासी नगला धीमर मौके से फरार हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।