फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: 102 अस्पतालों के लाइसेंस पर संकट, 30 अप्रैल तक का दिया गया समय; सीएमओ ने जानें क्या कहा

Tue, 28 Apr 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिले के करीब 102 अस्पतालों ने अब तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, जिससे उनके संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। सीएमओ के अनुसार 30 अप्रैल के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और आवेदन न होने पर लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएमओ आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में संचालित करीब 102 अस्पतालों की लाइसेंस पर संकट खड़ा हो गया है। इनकी ओर से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अभी आवेदन नहीं किए हैं। 30 अप्रैल के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। आवेदन नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के यहां 1385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इनमें से 623 क्लीनिक, 505 अस्पताल, 149 पैथोलॉजी लैब और 108 डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। 320 हॉस्पिटल के मानक पूरे नहीं करने पर 2025-2026 के लिए ही लाइसेंस दिया गया। बाकी के लिए 2030 तक लाइसेंस जारी हुआ।
विज्ञापन

इन 320 अस्पतालों में से 102 ने अभी तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 102 अस्पतालों के पास लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 30 अप्रैल तक का समय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें