फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में मिले चौंकाने वाले तथ्य: फिरोजाबाद में लाइसेंसी बंदूक और गाड़ी के मालिक ले रहे वृद्धावस्था पेंशन

Thu, 05 Aug 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

जिले के 50114 योजना के लाभार्थियों में से कुल 1969 अपात्र मिले हैं। इसमें कुछ 50 बीघा खेत के मालिक हैं, तो कुछ चार पहिया गाड़ी के मालिक हैं। कुछ सुरक्षा के लिहाज से लाइसेंसी बंदूक तक रखे हैं, इसके बाद भी पांच सौ रुपये वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। 
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश पर जिले में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन कराया तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। गांव-गांव जाकर टीमों ने सर्वे किया तो जिले के 50114 योजना के लाभार्थियों में से कुल 1969 अपात्र मिले हैं। इसमें कुछ 50 बीघा खेत के मालिक हैं, तो कुछ चार पहिया गाड़ी के मालिक हैं। कुछ सुरक्षा के लिहाज से लाइसेंसी बंदूक तक रखे हैं, इसके बाद भी पांच सौ रुपये वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। जबकि कुछ वृद्धावस्था पेंशन की शर्तो को पूरा करते दिखाई नहीं दिए तो कुछ के मृत होने के बाद भी उनके बैंक एकाउंट में पेंशन की धनराशि दी जा रही है। विभाग ऐसे अपात्रों की सूची बना रहा है। इनके स्थानों पर नए पात्रों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

केस एक
सदर ब्लॉक के ग्राम जलालपुर निवासी रामसेवक पुत्र के रेलवे में नौकरी लग जाने के बाद भी बैंक में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान किया जा रहा था। विभाग ने शासन के निर्देश पर सत्यापन कराया तो हकीकत सामने आई। विभाग ने इनका नाम पेंशन योजना के लाभार्थियों से हटाने का निर्णय लिया है। 
केस दो
सदर ब्लॉक के ग्राम बिलेहना निवासी नरोत्तम सिंह के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग के द्वारा किया जा रहा था। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान नरोत्तम सिंह ग्राम प्रधान बन गए। प्रधान का चुनाव जीतने के बाद नरोत्तम सिंह ने खुद ही वृद्धावस्था पेंशन से नाम कटवाने के लिए सत्यापन के दौरान जानकारी दी। 
विज्ञापन

केस तीन
जसराना तहसील क्षेत्र के ग्राम दारापुर मिलावली निवासी वंशीलाल के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग के द्वारा किया जा रहा था। तहसील की टीम जब सत्यापन को पहुंची तो घर में चार पहिया गाड़ी होने की जानकारी होने के बाद वंशीलाल का नाम विभाग ने काटने की तैयारी कर ली है। 

 
विज्ञापन

केस चार
शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा निवासी प्रमोद कुमार के नाम 50 बीघा खेत होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन उनके बैंक एकाउंट में विभाग द्वारा भेजी जा रही थी। 50 बीघा खेत के मालिक के खाते में वृद्धावस्था पेंशन जाने पर इनका नाम सूची से हटाया जाएगा। 
केस पांच
शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के घाघऊ निवासी रविंद्र सिंह के घर में बंदूक का लाइसेंस होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन बैंक एकाउंट में जा रही थी। समाज कल्याण विभाग की टीम जब गांव में सत्यापन को पहुंची तो उनका नाम सूची से बाहर करने की तैयारी कर ली है।

-वित्तीय वर्ष 2021-22 में माह अप्रैल, मई, जून व जुलाई में वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन नगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिवों के माध्यम से या मोबाइल के सत्यापन कराया है। 50114 में 1969 मृतक तथा 81 अपात्र मिले हैं। इनके नाम हटाए जा रहे हैं। डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें