फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दृढ़ इच्छा शक्ति से संभव है हर बुराई से मुक्ति, पद, प्रतिष्ठा, कुर्सी को घर छोड़ कर आएं शिव भक्ति में

विज्ञापन
बाह के खेडा देवीदास में ​शिव महापुराण कथा
विज्ञापन
बाह। भूतेश्वर महादेव मंदिर खेड़ा देवीदास पर शिव महापुराण कथा हो रही है। सातवें दिन सुदर्शन महाराज ने बताया कि भगवान शिव हर समस्या का समाधान कर सकते हैं, बस सच्चे मन से उन्हें पुकारने की जरूरत है। कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से हर बुराई से मुक्ति संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा में पद, प्रतिष्ठा, कुर्सी को घर छोड़ कर आएं। कथा में पद का अभिमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिव भक्तों से कहा कि अगर आप भगवान शिव को अपने परिवार का सदस्य बना लें तो आपको फिर सोचने-विचारने की जरूरत नहीं। जो शिव का हो गया, अब शिव ही उनकी जानें। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए कुटुंब को एक साथ लेकर चलने की बात दोहराई। शिव महापुराण की कथा कहती है कि दुनिया का सबसे बड़ा पाप है अपने आप को कमजोर समझना। उन्होंने कहा कि आप कभी अपने आप को कमजोर ना समझें, चाहे कितनी भी बड़ी बीमारी से आप ग्रसित हो कितने बार भी आप हार जाएं, कोई भी विषम परिस्थिति में जो मुस्कुराता है भोलेनाथ उसका साथ देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें