फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपरिवार तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचे सुमित प्रताप सिंह, प्रदेश के मंत्री सुपुत्र ने कॉरिडोर के विकास कार्यों का लिया जायजा, किया वाहन पूजन

विज्ञापन
बटेश्वर मुख्य महादेब मंदिर मे पूजा अर्चना करते मंत्री पुत्र सुमित प्रताप सिंह
विज्ञापन
बटेश्वर l उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सुपुत्र सुमित प्रताप सिंह सोमवार को सपरिवार तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने अपनी माता के साथ ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। बटेश्वर पहुंचने पर मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, राकेश बाजपेयी और सोनम गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित वाहन का पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सुमित प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बटेश्वर में विकसित किए जा रहे कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति को बारीकी से देखा और अधिकारियों से विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बटेश्वर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। दर्शन और निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें