फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः चंबल के तटवर्ती गांवों में तेंदुए की दहशत, दो नवजात शावक भी दिखे

Wed, 16 Sep 2020 06:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तेंदुआ (फाइल फोटो) - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन
चंबल के तटवर्ती गांवों में तेंदुए की दहशत है। इन गावों में लगातार तेंदुआ देखा गया है। मंगलवार की रात शौच के लिए गए एक युवक ने पडुआपुरा गांव के पास दो नवजातों के साथ एक तेंदुआ देखा।
विज्ञापन


जिससे समूचे गांव में दहशत फैल गई, सूत्रों की मानें तो चंबल में कुछ वर्षों से तीन तेंदुओं की गांव मे सक्रियता नजर आ रही थी। जिनमें से दो तेंदुए हादसे का शिकार हो गए कुछ महीने पहले खेड़ा राठौर सहित अलग स्थानों पर दो तेंदुओं के शव मिले थे। अब पडुअपुरा में भी शौच के लिए गए करन सिंह को दो नवजात बच्चों के साथ एक तेंदुआ दिखाई दिया। उसके बाद दहशत फैल गई।


ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। चंबल में बढ़ रहे तेंदुओं के कुनबे से ग्रामीण दहशत में हैं उनकी मांग है कि इन को पकड़कर लॉयन सफारी भेजा जाए। पूर्व में भी करकौली के प्राचीन महादेव आश्रम पर तेंदुओं ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें