फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव(मैनपुरी)। रोडवेज बस, ट्रेन में लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ी गईं दो महिलाओं व एक पुरुष के कब्जे से नशे की कई गोलियां भी बरामद हुईं। तीनों ने नशीली दवा को सप्लाई करने की बात भी कबूली। बुधवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास दो महिलाओं सहित तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने एक महिला, एक युवती और एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान महिला व युवक के पास करीब 90 ग्राम नशीला पाउडर व युवती के पास 42 नशे की गोलियां मिलीं। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आशू पुत्र रंजीत, महिला ने अंजली पत्नी शालू निवासी गांव कड़िया थाना गौड़ा जिला राजगढ़ और युवती ने अपना नाम मंदाकिनी पुत्री पप्पू निवासी गांव गुरुखेड़ा थाना गौड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया।
इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि तीनों जहरखुरान गैंग के सदस्य हैं। गैंग के लोग मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ तक बसों व ट्रेन में शिकार की तलाश में रहते हैं। वह तीनों लोग साथ में रह कर वारदात अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें