फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तेंदुआ का खौफ: तीस घंटे के सर्च ऑपरेशन में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान, खोजबीन में जुटीं दो टीमें

Thu, 06 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ की तलाश करतीं टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार की सायं यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ की तलाश में देर रात से ही वन विभाग की टीम जुट गई। बुधवार को वन विभाग के साथ वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 30 घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुआ की तलाश पूरी नहीं हुई है, हालांकि जरैलिया से मीरपुर जाने वाले पथवा नाले के किनारे तेंदुआ के पैरों के निशान जरूर मिले हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पथवा नाले के रास्ते यमुना नदी के किनारे बरौठ खादर व मरहला मुक्खा खादर के जंगलों की ओर जा सकता है। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह, वन दरोगा विपिन कुमार, वन रक्षक भारत सिंह व दिनेश कुमार, वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ के बचाव दल कर्मवीर सिंह, घनश्याम, हातम, मृदुल पाठक व श्रेष्ठ पचौरी शामिल रहे। 
विज्ञापन


पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग
तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निशानदेही पर चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा। तब तक स्थानीय ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। अंधेरे व जंगल में अकेले जाने से बचें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें