बाह: लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा
बाह/खेरागढ़। लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर अपनी लंबित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियाें को साैंपकर 17 से सभी काम छोड़ने का एलान किया।
बाह के लेखपालों ने धरना देकर एडीएम नमामि गंगे जुहैर बेग, एसडीएम विनोद कुमार काे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मुख्यमंत्री से लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर 17 अक्टूबर से सभी काम छोड़ने का एलान किया। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष यशवेंद्र सिंह, अमित कुमार, अशोक वर्मा, राजेन्द्र बघेल, विश्वनाथ सिंह, रामनिवास, रामदास शर्मा, श्रद्धा भदौरिया, प्रियंका धाकरे आदि रहे। इधर खेरागढ़ के लेखपालों ने धरना देकर एसडीएम नरेंद्र गंगवार को मु्ख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह, महेश यादव, कौशल कुमार, दुर्गेश चौधरी, संदीप कटारा आदि लेखपाल शामिल रहे।