फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिंदा होना चाहते हो तो 20 हजार रुपये दो...', पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

Thu, 07 Feb 2019 05:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। हद तो तब हो गई, जब लेखपाल ने उसे जीवित दर्शाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। 
विज्ञापन


मामला करहल क्षेत्र के गांव एमनपुर निवासी किसान सूरजपाल से जुड़ा है। सूरजपाल अभी जीवित है, यह बात उसे जानने वाला हर शख्स जानता है। मगर सरकारी अभिलेखों में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

सूरजपाल का आरोप है कि दोबारा से उसे जीवित दर्शाने के लिए लेखपाल ने उससे 20 हजार रिश्वत की मांगी है। किसान इतना संपन्न नहीं है, जो लेखपाल की डिमांड पूरी कर सके। खुद को जीवित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। 
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि हल्का के लेखपाल ने जीवित होते हुए भी तहसील के कुछ कर्मियों से मिलीभगत कर उसकी जमीन की फौती एक दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी है। 

जब किसान को यह बात पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने लेखपाल से कहा कि वो जीवित है और फौती को बदलो, तो लेखपाल ने 20 हजार रुपये मांगे। अब पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें