फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील में लेखपाल संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। लेखपाल संघ ने सोमवार को तहसील में धरना दिया। यह धरना हापुड़ के धौलाना तहसील में एक लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में आयोजित किया गया। इस दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से ही लेखपालों का धरना शुरू हो गया था। लेखपालों का कहना है कि हापुड़ में अधिकारियों की प्रताड़ना के कारण ही एक लेखपाल को आत्महत्या करनी पड़ी। इस घटना से लेखपाल समुदाय में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। लेखपाल संघ ने एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना खत्म कर दिया। धरने में लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सचिव वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, पंकज यादव, कुशाग्र महेश्वरी, जिकारूल हसन, अमित सक्सेना सहित कई लेखपाल शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें