फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वारिसान प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पति की मौत के बाद वारिसान प्रमाण पत्र के लिए भटक रही विधवा ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया है। जैतपुर कला की अनुपम देवी ने एसडीएम बाह विनोद कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पति आदेश कुमार जैन की मौत हो चुकी है। वारिसान प्रमाण पत्र के लिए 19 जून को आवेदन किया था, जिस पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन

लेखपाल ने अपनी आख्या में आदेश कुमार जैन की मृत्यु की तो पुष्टि की है, लेकिन मृतक की बेटी का नाम भिन्न बताया है। परिवार रजिस्टर की छायाप्रति में बेटे रितिक का नाम दर्ज नहीं है। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार बाह को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वर्जन-
वारिसान प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगे जाने के आरोप की शिकायत मिली है। तहसीलदार से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, एसडीएम, बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें