फतेहपुर सीकरी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 10 बजे सीकरी चार हिस्सा स्थित देवी मंदिर से शुरू होगी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया शोभायात्रा के बाद शाम 3:30 बजे फतेहपुर रिजॉर्ट तेहरा रावत में समापन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी, कैलाशीराम राजपूत, मिथुन राजपूत, कालू राजपूत, खरग सिंह प्रधान और महावीर सिंह वर्मा मौजूद रहे।