फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधान परिषद सदस्य ने शिक्षा मित्रों को दिया मदद का भरोसा

Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा का स्वागत करते जिले के ​शिक्षा मित्र प्रतिनि​धि। स्रोत ​शिक्
विज्ञापन
मैनपुरी। हाल ही में प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों के अंतरजनपदीय समायोजन और मानदेय बढ़ाने की बात कही थी। बुधवार को शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिले के शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करने पहुंचा। सरकार की पहल का स्वागत किया। कुछ समस्याओं के स्थायी निस्तारण की मांग की। एमएलसी ने हर संभव मदद का उन्हें भरोसा दिया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पहुंचे विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने शिक्षामित्रों को बताया कि सरकार उनके हित के लिए प्रयासरत है। इसके लिए काम चल रहा है। जल्द ही शिक्षा मित्रों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा मित्र सहित अन्य कर्मचारियों के हितों के लिए प्रयासरत है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। उनके हित में जल्द ही सरकार कोई न कोई निर्णय लेगी।
भाजपा कार्यालय पर शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी विनीत प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. अनुराग मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया, आदित्य कुमार, राजीव सिंह चौहान, सुशील कुमार पांडेय, अभिषेक दुबे ने विधान परिषद सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें