फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कैंप से नाम कटने पर छोड़ा घर

Mon, 21 Sep 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर बनने का सपना संजोये बैठा आठवीं का छात्र श्रेष्ठ स्टेडियम के कैंप से नाम कटने पर तनाव में आ गया। शनिवार को घर से चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मां और भाई ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लखनपुर, सिकंदरा निवासी कविता ने बताया कि उनका बेटा श्रेष्ठ (16) क्रिकेटर बनना चाहता है। इस कारण पढ़ाई नहीं करता है। अगस्त माह में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कैंप में प्रशिक्षण के लिए फार्म भर आया। दो दिन प्रशिक्षण के लिए जाने के बाद उसके क्लास टेस्ट शुरू हो गए। उन्होंने बेटे से पढ़ाई करने को कहा। साथ ही टेस्ट खत्म होने के बाद खुद ही स्टेडियम भेजने का भरोसा दिलाया। इस पर वह पढ़ाई में जुट गया। दो दिन पहले उसे दोस्त ने बताया कि उसका नाम प्रशिक्षण की सूची से कट गया है। इससे वह तनाव में आ गया। शनिवार तड़के तकरीबन चार बजे वह साइकिल लेकर घर से निकला। इसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच आफ है। वह क्रिकेट किट लेकर घर से निकला है। रिश्तेदार और अन्य लोगों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें