आगरा में गर्मी के मौसम में स्किन टैनिंग की समस्या आम है। इसलिए ज्यादातर लोग धूप में निकलने से बचते हैं कि कहीं उनकी त्वचा धूप में झूलस न जाए। खास कर युवतियां अपनी त्वचा को लेकर काफी चितिंत रहती हैं।
कमला नगर निवासी डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहले चेहरे पर निखार लाने के लिए महिलाएं फेसियल और अन्य तरह की थेरेपी लेती थीं, लेकिन अब फोटोन फेस थेरेपी का चलन है। तीन महीने में 25 से 30 बार फोटोन फेस थेरेपी लेने से चेहरे पर निखार आने लगता है। मेरे यहां प्रतिदिन 10 से 15 महिलाएं इस थेरेपी को कराने आती हैं। महिलाओं को समझाने के लिए हम फ्री डेमो भी देते हैं। इस थेरेपी में किसी केमिकल प्रयोग नहीं होता है।
ये भी पढ़ें - UP: पांच सितारा होटल में वेज की जगह परोसा चिकन रोल, ग्राहक की बिगड़ी हालत; मांगा एक करोड़ रुपये मुआवजा
- नींबू को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद चेहरा धो लें। किसी पार्टी में जाने से पहले यह तरीका अपनाएं तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।