फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : सामान्य ज्ञान आसान, इतिहास के प्रश्नों ने ली परीक्षा

विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : 
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 10,803 अभ्यर्थियों में से केवल 3,752 ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताया।
विज्ञापन


परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कड़ी निगरानी और सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

परीक्षा में भाषा, विज्ञान और कला वर्ग के विषय शामिल रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर कुल मिलाकर मध्यम रहा। कुछ ही प्रश्न रहे जिनमें समस्या हुई। अधिकांश प्रश्न सीधे पूछे गए थे। बस विज्ञान के कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे गए। इतिहास विषय के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। कई प्रश्न तथ्यात्मक थे। इसके अलावा एआई और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी इतने कठिन नहीं रहे।
विज्ञापन


पूछे गए कुछ प्रश्न
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी एआई आधारित लार्ज लैंग्वेज मल्टीमॉडल लॉन्च किया, उसका नाम क्या था।
आनुवंशिक रोग कौन सा है।
भारत में पहली सूती मिल कब स्थापित हुई।
अवध में एका आंदोलन किसके नेतृत्व में हुआ था।


कठिनाई नहीं हुई
परीक्षा में इतनी कठिनाई नहीं हुई। इतिहास के कुछ प्रश्न कठिन रहे। जीके से भी तकनीक और बीते एक दो साल की घटनाओं के आधार पर प्रश्न आए। - वीरेंद्र, अभ्यर्थी
विज्ञापन


समय रहा कम
समय थोड़ा और मिलता तो बेहतर हो सकता था। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के साथ गणित के प्रश्नों को समझने में समय लगा। पेपर मध्यम रहा। - रंजीत, अभ्यर्थी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें