फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लीडर्स आगरा ने नन्हे क्रिकेटर कबीर का बढ़ाया हौसला

Mon, 26 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कबीर का सम्मान
विज्ञापन
आगरा। धनौली के 11 वर्षीय क्रिकेटर कबीर राजपूत का रविवार को सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने मलपुरा स्थित स्टेडियम पहुंचकर सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने स्मृति चिह्न भेंट कर इलायची की माला पहनाई। कबीर ने साढ़े आठ घंटे तक लगातार क्रीज पर रहकर 505 रन बनाने की असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित की है।
विज्ञापन

संस्था ने इस अवसर पर पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट प्रशिक्षक केके शर्मा का भी अभिनंदन किया। केके शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि असाधारण प्रतिभा अपनी अलग पहचान बनाती है। संस्था के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि एक समय आगरा के खिलाड़ियों का रणजी क्रिकेट में खेलना भी दुर्लभ माना जाता था लेकिन अब शहर से लगातार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। इसका श्रेय केके शर्मा, लोकेंद्र चाहर, परवेंद्र सिंह और मनोज कुशवाहा जैसे प्रशिक्षकों की मेहनत को जाता है। कबीर के परिवार ने भी संस्था के सदस्यों का फूलों से स्वागत किया। कार्यक्रम में राहुल जैन, नवीन चंचल, राजदीप ग्रोवर और अधिराज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें