फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 22 को लीडर्स आगरा अवार्ड सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- लीडर्स आगरा अवार्ड 2026 हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी

आगरा। लोहा मंडी के महाराजा अग्रसेन भवन में लीडर्स आगरा ने लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह का आमंत्रण पत्र विमोचन किया। इसमें समाज और शहर के लिए कार्य करने वाले 18 श्रेणियों के 22 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसका आयोजन 22 फरवरी को एमडी जैन इंटर कॉलेज के शांति सभागार में होगा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि लीडर्स आगरा अवार्ड 2026 हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहेगा। उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नमन कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा। संरक्षण सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यह अवार्ड समारोह का मंच सामाजिक चेतना का उत्सव होगा। महामंत्री सुनील जैन ने बताया सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना का प्रोत्साहन और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए समाज सेवा, व्यापार, चिकित्सा, खेल साहित्य संस्कृत, राजनीतिक और महिला शक्ति आदि श्रेणियों में चयनित को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हॉकी जादूगर ध्यानचंद के बेटे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पार्षद शरद चौहान, हरिकांत शर्मा, एसके बग्गा, डॉ. अशोक कुशवाहा, राजदीप सिंह ग्रोवर, राहुल जैन, स्वीटी चौहान, अंजली गुप्ता, आयुषी गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें