मैनपुरी के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विजेता कप जीता। आयोजन को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।
मैनपुरी। शहर के कुरावली रोड स्थित डाॅ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंडर-19 और अंडर 17 आयु वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली की टीम ने विजेता कप हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग मेंं वेलाम्मल विद्यालय तमिलनाडु की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में वेलाम्मल विद्यालयम् तमिलनाडु ने सेंट स्टीफन स्कूल झारखंड को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। एमएच पब्लिक स्कूल नोएडा और शाह सतनाम जी बॉयल स्कूल हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने कर्नल्स पब्लिक स्कूल हरियाणा को पराजित कर विजेता कप अपने नाम किया। दयानंद स्कूल हरियाणा और एमएच पब्लिक स्कूल नोएडा की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने कर्नल्स पब्लिक स्कूल हरियाणा को पराजित कर विजेता कप अपने नाम किया। डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा और फेलोशिप मिशन स्कूल जयपुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामशंकर निदेशक सीबीएसई बोर्ड और विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मैनपुरी जैसे जिले में इंटरनेशनल आयोजन बड़ी बात है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद दिया। विशिष्ठ अतिथि जगदीश शर्मा ने कहा कि सीबीएसई पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान दे रहा है। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार और वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, विद्यांशु सौजिया ने अतिथियों का सम्मान किया।
फोटो 29- सीएचसी भोगांव का निरीक्षण करती दिल्ली से आई टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
फोटो 29- सीएचसी भोगांव का निरीक्षण करती दिल्ली से आई टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग