फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार एसोसिएशन चुनाव के बाद वकील दो फाड़, यूथ बार का गठन

विज्ञापन
यूथ बार का गठन
विज्ञापन
बाह। हाल ही में बार एसोसिएशन बाह की इकाई का एल्डर कमेटी ने गठन किया है। गठन के विरोध में बाह तहसील के वकील दो फाड़ हो गए। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को बार हाल में हुई बैठक में यूथ बार का गठन भी हो गया। इकाई के गठन के लिए एल्डर कमेटी पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश राठौर के नेतृत्व में बनाई गई है। जिसमें पूर्व अध्यक्ष जमीर हुसैन, सुरेश चंद सोनी शामिल हैं। बार एसोसिएशन के महा सचिव बनाए गये स्वदेश बाबू सक्सेना ने यूथ बार की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेश यादव, गिरजेश भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, चन्द्रेश यादव, सर्वेश राठौर, सत्यप्रकाश यादव, संदीप राठौर, नुसरत हुसैन, संजीव यादव, सतेन्द्र सिंह, अखिल प्रताप सिंह, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, सुशील भदौरिया, अनोज शर्मा, चंद्रकेतु श्रीवास्तव, रहीश सिद्दकी, आशीष राठौर, दीपक राठौर, देवीचरन यादव, पंकज राठौर, ओमप्रकाश, श्याम सिंह वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन




वहीं, बार एसोसिएशन बाह के महासचिव पद पर 11 फरवरी को मनोनीत किए गये स्वदेश बाबू सक्सेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे से उत्पन्न हुई स्थिति पर एल्डर कमेटी के अवध नरायन शर्मा, राजेन्द्र सिंह ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए महा सचिव पद पर प्रवेन्द्र श्रीवास्तव की नई नियुक्ति की जानकारी दी है। सह सचिव पद पर पुलकित भदौरिया को नियुक्त किया गया है, जबकि कृष्णकांत भदौरिया मीडिया प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें