आगरा। दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के लिए 27 फरवरी को सर्किट हाउस सभागार में मोबाइल कोर्ट लगेगी। राज्य आयुक्त दिव्यांगों की समस्याएं सुनेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया इस अदालत का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के दिव्यांगजन, जिन्हें अक्सर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं, अपनी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान पा सकेंगे।