वकील, लेखपाल अभद्रता विवाद: वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाह। बार एसोसिएशन बाह के सह सचिव देवी चरन यादव ने पुलिस और एसडीएम को बताया कि मंगलवार 12.45 बजे वह तहसील में आरके कार्यालय में अपने पक्षकार के काम से गये थे। वहां पर मौजूद उदयपुर खालसा के लेखपाल जितेन्द्र शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पकड़ लिया। जिससे उनका स्वेटर फट गया। धमकी दी कि कई वकीलों को ठीक कर चुका हूं, तुझे भी ठीक कर दूंगा। साथी अधिवक्ताओं ने बचाया और प्रार्थी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। सीसीटीवी कैमरे से घटना की सच्चाई का पता चल जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम पांडेय, राजेश यादव, उमाशंकर उपाध्याय, रामकुमार परिहार, सुनील शर्मा, सुशील भदौरिया, चंद्रेश यादव, मानवेन्द्र सिंह, गिरजेश भदौरिया, फरेंद्र सिंह गुर्जर, रामनिवास, दीपेश भदौरिया आदि ने एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक से जांच कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेखपालों के साथ एसडीएम से मिले जितेंद्र शर्मा ने दिए प्रत्यावेदन में कहा है कि उदयपुर खालसा के राजकिशोर की 21 नवंबर को मृत्यु हुई थी। उन्होंने मृत्यु पूर्व अपनी पुत्री प्रिया के नाम वसीयत की थी। 13 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में उसने वसीयत की विरासत दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया। इसकी सुनवाई 16 फरवरी को होनी है। 19 जनवरी को प्रिया ने स्वयं और मां को वारिस दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि उक्त ऑवेदन की पैरवी करने चरन सिंह यादव आए थे। विरासत दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की बात कहने पर अभद्रता की गई।
वकील, लेखपाल अभद्रता विवाद: वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन