फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अंश निर्धारण में लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, भाकियू आजाद हिन्द ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंश निर्धारण के नाम पर लेखपाल पर अवैध धन वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में जयसीगावाई, शालूवाई और नयापुरा गांव के किसान उप जिलाधिकारी स्वाति शर्मा से मिले। किसानों ने आरोप लगाया लेखपाल अंश निर्धारण कराने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। रुपए न देने पर अंश का सही निर्धारण नहीं किया जा रहा, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में धनीराम, मुन्नालाल, कालीचरण, लवकुश वर्मा, कमल सिंह, रामशंकर, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें