आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर सेंट जोंस क्रिकेट मैदान पर आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के स्टार्स वर्ग के अंतिम लीग मुकाबले रोमांचक रहे।
फाइनल से पहले खेले गए मैचों में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 36 रन से हराया। हरफनमौला खिलाड़ी सक्षम धींगरा ने 19 रन बनाने के साथ 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मुकाबले में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 78 रन से पराजित किया। साईंरस जोसफ ने 89 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। आयोजकों के अनुसार 20 फरवरी से टूर्नामेंट के अंतर्गत लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। अब सभी की निगाहें स्टार्स वर्ग के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान डॉ. पराग गौतम, भारत महाजन, डॉ. राजीव फिलिप, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, उदय गोयल, अंकुर सिंह, मुकेश आसवनी आदि मौजूद रहे।