फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह के मिनी जामताड़ा से जुड़े तार ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

विज्ञापन
लारेंस बिश्नोई और बाइ में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
आगरा। चंबल के बीहड़, जो कभी डाकुओं का गढ़ हुआ करते थे, अब साइबर ठगों का अड्डा बन गए हैं। पिछले पांच वर्षों से यहां हेलो गैंग सक्रिय है और इसे ''''मिनी जामताड़ा'''' के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने लगाम कसने के लिए अभियान चलाए, युवाओं को जागरूक किया, लेकिन अब यहां लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। पुलिस अब बृहद अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

आगरा एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मुख्य शूटर दीपक सहित सात बदमाशों को पकड़ा है। इनमें पांच बदमाश दीपक, सनी, सोनू, रितिक और विष्णु बदमाश बाह के गांव बिजौली के हैं। एसटीएफ के मुताबिक, विष्णु बाह के जिम में कभी नाैकरी करता था मगर कुछ दिन बाद नाैकरी छोड़ दी। भाई गुजरात में मजदूरी करता है। वहां पर ही उसके दादा की हत्या हो गई थी। रिश्तेदारों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके बाद वह अपराधी प्रवृत्ति के युवकों के साथ रहने लगा। पिता किसान हैं।

इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद आगरा पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि पहले भी इलाके से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर पकड़े जा चुके हैं। पूर्व में जयपुर के कारोबारी के होटल पर फायरिंग की गई थी। इसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। घटना जनवरी 2023 की थी। जयपुर के जी क्लब में अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। गैंग के तीन शूटरों को बाह से पकड़ा गया था। इसमें बीकानेर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, ऋषभ उर्फ यशचंद्र रजवार और आगरा निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला था। उन्होंने फायरिंग से पहले क्लब के मालिक से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गिरोह आगरा में भी अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा है। इससे आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद, सहित आसपास के जिलों के उद्योगपतियों और कारोबारियों की मुश्किल बढ़ेगी। पूर्व में भी आगरा में बड़े गिरोह सक्रिय रहे हैं। जो रंगदारी और अपहरण को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन सभी को मार गिराया मगर लारेंस के गिरोह में युवा ज्यादा शामिल हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि बाह और पिनाहट के इलाके में पुलिस सत्यापन अभियान चलाएगी। ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाएगा, जो हाल ही में अपराध की दुनिया में आए हैं।
- बेरोजगारों को जोड़ रहा था विष्णु

पूछताछ में पता चला है कि शुभम सोनकर का बिजौली के विष्णु कुशवाह से सीधा संपर्क था। शुभम सोनकर का खास गोलू पंडित विष्णु से बातचीत करता था। कब और कहां घटना करनी है, इस सब की जानकारी गोलू पंडित ही देता था। विष्णु कुशवाह बेरोजगार युवकों को गिरोह से जोड़ने में लगा हुआ था।

लारेंस बिश्नोई और बाइ में पकड़े गए आरोपी

लारेंस बिश्नोई और बाइ में पकड़े गए आरोपी

लारेंस बिश्नोई और बाइ में पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें