फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से पहले आगरा कॉलेज के गेट पर तालाबंदी, लॉ स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

Tue, 15 May 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लॉ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि की परीक्षाएं मंगलवार से 14 नोडल सेंटर्स पर शुरू हुई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पूर्व विधि के छात्रों ने आगरा कॉलेज के विधि संकाय (परीक्षा केंद्र) के गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


परीक्षा से 10 मिनट पूर्व पुलिस ने गेट खुलवाया। छात्रों का आरोप था कि एक्स और पुनर्परीक्षा के फार्म नहीं भरे जा सके। पिछले कई दिनों से एक्स स्टूडेंट पुनर्परीक्षा में शामिल कराए जाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से कर रहे थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। यह स्पष्ट किया कि एक्स स्टूडेंट, एक्स के रूप में ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे बड़ी संख्या में छात्रों ने आखिरी समय में एक्स स्टूडेंट के रूप में फार्म भरा। इनको प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सके। अंडरटेकिंग लेकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की अनुमति दी गई। 

विधि के छात्रों का कहना था कि एक्स वालों को पुनर्परीक्षा में शामिल किया जाता रहा है। एक झटके में नियम बदल दिया गया। इसका नोटिफिकेशन कालेजों के पास नहीं है। 

एक्स और पुनर्परीक्षा वाले विद्यार्थियों का फार्म नहीं भरा जा सका है। छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे आगरा कॉलेज के विधि संकाय के गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने गेट खुलवाया तो परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अंदर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें