विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए सोमवार को राधारानी के महल (बरसाना) से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंच गईं। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया है। इसकी खबर बरसाना पहुंची तो राधारानी के गांव में उल्लास छा गया। खुशी मनाते हुए राधारानी मंदिर में कई कुंतल लड्डू लुटाए गए। प्रसाद रूपी इन लड्डूओं पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
2 of 5
नंदगांव में पहुंचा होली का न्योता
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में 23 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीजी महल से बाकायदा राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचती हैं। निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाता है। नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव में स्थानीय ग्वाल और राधारानी की सखियां होली के रसियाओं पर लोकनृत्य करते हैं। इसके बाद सखियों को आदर सत्कार के साथ विदा किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
नंदगांव में रंगोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला
सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार करने की बात सुनाती हैं तो माहौल खुशनुमा हो जाता है। पांडे लीला के बाद सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इस लड्डू होली को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य भी मानते हैं। सुबह फाग आमंत्रण के बाद शाम को लड्डू होली होती है। बरसाना से होली का न्योता आने की सूचना नंदभवन से हेला (आवाज) लगाकर नंदगांव वालों को दी जाती है। निमंत्रण के बाद सब होली खेलने बरसाना जाने की तैयारी करने लगते हैं।
4 of 5
नंदगांव पहुंचा होली का न्योता
- फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के नंदभवन में गोस्वामी समाज के मधुर पद गायन के बीच यह लीला श्रद्धालुओं को लुभाती है। शाम को बरसाना के लाडली जी मंदिर में पांडे लीला होती है। यह पंडा बरसाना पहुंचकर सूचना देता है कि कृष्ण सखाओं के साथ अगले दिन नवमी को होली खेलने बरसाना आएंगे। इस पांडे का लड्डुओं से स्वागत किया जाता है। कई क्विंटल लड्डू इस मौके पर लाकर लुटाए जाते हैं।
लठामार होली की द्वितीय चौपाई निकलेगी
प्रिया-प्रीतम की लठामार होली की द्वितीय चौपाई कुछ ही देर में निकलेगी। चौपाई राधारानी मंदिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली जाएगी।
10 कुंतल लड्डू बनाएं
लड्डू होली के लिए लड्डू तैयार हैं। ऑर्डर कस्बे के बबलू महंत को मिला है। बताया कि इस बार होली पर 10 कुंतललड्डू बनाए गए हैं।