फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होलीः ब्रज में उमंग और उल्लास, हुरियारिन बरसाएंगी श्याम के प्रेम से पगी लट्ठ

Wed, 04 Mar 2020 02:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
नंदगांव के हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली आज खेली जाएगी। सुबह से ही यहां उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। लोग इस होली के गवाह बनने के लिए दूर दराज से आ रहे हैं। विश्वप्रसिद्घ होली में नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी।
विज्ञापन

2 of 8
बरसाना पहुंचे श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह से ही श्रदालु होली की मस्ती में सराबोर होने को राधारानी की परिक्रमा कर रहे हैं। साथ ही होली के मधुर रासियों की धुनों पर नाच गा रहे हैं। चारों तरफ रंग और अबीर गुलाल की वर्षा कर रहे हैं। श्री धाम बरसाना का वातावरण रंगीन हो गया है और चारों तरह होली के रसिया के जयघोष हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी - फोटो : अमर उजाला
विश्वप्रसिद्घ होली में नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी। नंदगांव के हुरियारे श्यामा श्याम के प्रेम से पगी लठामार होली में राधा स्वरूपा बरसाना की महिलाएं हुरियारिन होंगी और कृष्ण स्वरूपा नंदगांव के पुरुष हुरियारे होंगे। होली के दौरान हुरियारे हुरियारिनों पर ब्रज भाषी तीर छोड़ते दिखेंगे। जिसका जवाब हुरियारिनें लठ्ठन से झूरते हुए देती नजर आएंगी।

4 of 8
नंदगांव के हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
बरसाना से होली खेलने का निमंत्रण मिलने के बाद बुधवार को हुरियारे रवाना हो गए। नंदगांव के हुरियारे प्रियाकुण्ड पहुंच कर यहां सजते संवरते हैं। साथ ही अपनी पगड़ी बांधेंगे, उसके बाद भांग ठंडाई पी जाती है और फिर इंतजार करेंगे लाडली महल से अगोनि के लिए।
 
विज्ञापन

5 of 8
लठामार होली के लिए उत्साहित युवा - फोटो : अमर उजाला
फाग निमंत्रण उत्सव के दौरान होली रसियों का आयोजन किया गया। शुभारंभ संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी ने राग काफी में ठुमरी गाकर किया। केदार गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विक्रमवेद, ललित गोस्वामी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दे श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
बरसाना की हुरियारिन सोनिया - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की हुरियारिन सोनिया का कहना है कि आज नंदगांव के हुरियारों को नानी की याद अपनी लाठी की मार से करनी है।
विज्ञापन

7 of 8
बरसाना की ऊषा हुरियारिन - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की ऊषा हुरियारिन कहती हैं लठामार होली को हम बहुतई दिनन ते इंतजार कर रही हैं। आज होली में हुरियारों को मजा चखानो है।
विज्ञापन

8 of 8
होली के उल्लास में विदेशी भी रम गए - फोटो : अमर उजाला
होली के उल्लास में विदेशी भी रम गए हैं। अमेरिका से आए कृष्ण भक्त ने कहा उन्हें ब्रज के रंग अच्छे लगते हैं इसलिए होली देखने आए हैं। अमेरिकी सैलानी टेहरी ने होली के पर्व को बहुत अच्छा बताया। केन ने कहा कि बरसाना का राधाकृष्ण मंदिर बेहद मनमोहक हैं। वे बहुत खुशकिस्मत है जो होली पर यहां पहुंचे। अफ्रीका की कृष्ण भक्त क्रो अपने आप को बहुत लकी मानती है जो उन्हें राधाकृष्ण की होली देखने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें