फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 13 महीने तुला राशि में रहेंगे गुरु, इन राशि वालों को हो सकती है परेशानी

Wed, 13 Sep 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
astrology - फोटो : google
विज्ञापन
मंगलवार 13 सितंबर से गुरु बृहस्पति तुला राशि में प्रवेश कर गए। कन्या राशि से हटकर गुरु बृहस्पति 13 महीने तक इसी राशि में रहेंगे।  भ्रगु ज्योतिष के पंडित हरिहरण शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह 6:32 बजे गुरु बृहस्पति कन्या राशि से हटकर तुला राशि में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह सौभाग्य सूचक और त्रिपुष्कर योग बनाते हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। यह कर्क राशि में उच्च व मकर राशि में नीच के माने गए हैं। बताया कि गुरु बृहस्पति के तुला राशि में प्रवेश करने से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर तथा कुंभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगी। पंडित हरिहरण शर्मा ने बताया कि कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वालों को पीली गाय की पूजा करने, गुड़, खिलाने, ठाकुर जी को पीले फूल अर्पित करने से गुरु के असर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें