फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एमएच चौक में मिली थी CRPF जवान की आखिरी लोकेशन, चार दिन से लापता...फोन हुआ स्विच ऑफ; उधमपुर में थी तैनाती

Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान लापता हो गया है। आगरा में परिजन परेशान हैं। जवान किसी साजिश और षड्यंत्र का शिकार तो नहीं हो गया है। अभिषेक 137 बटालियन में मिनिस्ट्रियल क्लर्क के रूप में तैनात हैं। 
 
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, सीआरपीएफ जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के जखाैरी स्थित सीआरपीएफ की 137 बटालियन में तैनात आगरा के जवान अभिषेक शर्मा का 4 दिन बाद भी सुराग नहीं है। इससे परिजन परेशान हैं। उनकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार के एमएच चौक में मिली थी। सीसीटीवी कैमरे में वह जाते दिखे थे।
विज्ञापन



 

अभिषेक शर्मा का परिवार आगरा के मुरली बिहार, शाहगंज का निवासी है। पिता हरिओम शर्मा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार को अभिषेक शर्मा के भाई अंकुर शर्मा उधमपुर से वापस लौटे। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को भाई के कैंप जखाैरी पहुंचे थे। वहां अधिकारियों ने खोजबीन की प्रगति बताई। आखिरी लोकेशन एमएच चौक की है।

ये भी पढ़ें -  पनवारी कांड: अकोला हिंसा में कोर्ट का फैसला, पांच साल का कठोर कारावास; इतना लगाया गया जुर्माना



 

कैंप में पता चला कि भाई रोजाना सुबह 7 से 8 बजे जागते थे, लेकिन 26 मई को 6 बजे ही उठकर कैंप से निकल गए थे। आमतौर पर वह कैंप से शाम को बाहर जाते थे। उस दिन सुबह मार्केट गए थे। उन्होंने आखिरी बार अपने जूनियर को कॉल कर कहा था कि ऑफिस में देर से पहुंच पाऊंगा, तुम काम संभाल लेना। उसके बाद फोन बंद हो गया।

ये भी पढ़ें -   UP: धर्मस्थल में बच्ची से दरिंदगी...जिसने बनाया वीडियो, उस पर दर्ज हुआ केस; शेयर करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे


 
विज्ञापन

माता-पिता को सकुशल लौटने का इंतजार
अभिषेक शर्मा की मां कमलेश को बेटे की चिंता होने लगी है। उन्होंने बताया कि अभिषेक से रोजाना रात में घंटों बातें होती थीं। 25 मई की शाम आखिरी बार थोड़ी देर के लिए बात हुई थी। उसके बाद कॉल नहीं आया। पिता हरिओम शर्मा ने बताया कि 4 दिन बीत गए है। कोई जानकारी नहीं मिली है। अब ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह सकुशल लौट आए।

ये भी पढ़ें -  फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित ने भाजपा नेता से मांगी थी 10 लाख चौथ, शिकायत हुई...लेकिन कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें