फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने का आखिरी माैका, अब तक तीन बार बढ़ चुकी अंतिम तारीख

Tue, 10 Nov 2026 11:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। ऐसे में छात्रों के फार्म भरने का बुधवार को आखिरी माैका है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है। बुधवार को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय अब तक तीन बार अंतिम समय-सीमा को बढ़ा चुका है। पहले अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 5 नवंबर और फिर 11 नवंबर कर दिया गया। अब एक बार फिर तारीख बढ़ाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि संभवत: परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम और बीकॉम वोकेशनल के विषम सेमेस्टर- प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर व परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी, एमकॉम, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं। 

इनकी परीक्षाएं 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम पर विद्यार्थियों और कॉलेजों से आपत्तियां भी मांगी थीं। एक ही पाली में दो पेपर होने या किसी विषय की परीक्षा छूटने जैसी समस्याओं पर 10 नवंबर शाम पांच बजे तक ईमेल से आपत्ति भेजने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें