फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अटलपुरम टाउनशिप के अपात्र आवेदकों की सूची जारी, 1 अप्रैल तक सुधार का अंतिम मौका

Wed, 25 Mar 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है और अपात्र आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। आवेदकों को 1 अप्रैल तक त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया गया है, इसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
 
विज्ञापन
अटलपुरम टाउनशिप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप के फेज-3, सेक्टर-8 में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। प्राधिकरण ने एमआईजी-1, 2, 3, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद अपात्र और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिन आवेदकों ने 13 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच पंजीकरण कराया था, वह अपनी पात्रता की स्थिति प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड या आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in पर देख सकते हैं। प्राधिकरण ने आवेदकों को अपनी कमियां सुधारने का एक अंतिम अवसर दिया है। आवेदक 25 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक जनहित पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि 1 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में शाम 5 बजे तक प्राधिकरण के संपत्ति अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें