एटा में विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई तो सोमवार की रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सकरौली थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि भाभी ने 15 दिन पूर्व झगड़ा किया और अपने भाई को बुलाकर बच्चों को साथ लेकर चली गईं। तभी से भाई मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।