फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 17 घरों में मिला लारवा, डेंगू-मलेरिया के तीन मरीज मिले

Thu, 16 Jul 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बारिश शुरू होने पर डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। दस्तक अभियान में 17 घरों में कूलर की टंकी, ड्रम में डेंगू का लारवा मिला है। बुखार के तीन मरीजों में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि भी हुई है। सभी की हालत की हालत ठीक है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया के दस्तक अभियान शुरू हो गया है। घर-घर जाकर टीम लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। डेंगू का एक और मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। इसमें बरहन की 76 साल की वृद्धा को बुखार आने पर निजी चिकित्सक को दिखाने आईं थीं। जांच में डेंगू मिला है। राहत की बात है कि तीनों की हालत ठीक है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया के डेंगू के इस साल आठ और मलेरिया के 10 मरीज थे। हाल ही में डेंगू का एक और मलेरिया के दो और मरीज मिले हैं। इनके यहां टीम भेजकर एंटी लारवा का छिड़काव करते हुए चिकित्सकीय जांच भी कराई है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:

कूलर की टंकी का तीन से सात दिन में पानी बदल दें।

जलभराव पर केरोसिन या वाहनों का जला हुआ तेल छिड़क दें।

पानी को खुला न छोड़ें, उसे ढककर रखें। मच्छररोधी साधन अपनाएं।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, बच्चों को भी पूरी आस्तीन की पोशाक पहनाकर स्कूल भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें