फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कॉलोनी में बांध रखा था लंगूर, वन विभाग ने कराया मुक्त; देखें वीडियो

Sun, 18 Aug 2024 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के आलोक नगर कॉलोनी में एक लंगूर को पेड़ से बांधकर रखा गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे मुक्त कराया।

 
विज्ञापन
लंगूर कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आलोक नगर कॉलोनी में एक लंगूर को पेड़ से बांधकर रखा गया था। शिकायत पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) ने वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विभाग के सहयोग से लंगूर को मुक्त कराया। उसे वन विभाग के जंगल में छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि पिछले कई दिनों से लंगूर बांधा जा रहा है। उसके गले की रस्सी टाइट है और उसे गर्मी और बरसात में भी पेड़ पर ही बंधा छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन


संरक्षित है लंगूर
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि लंगूर संरक्षित प्रजाति का जीव है। जिसे पकड़कर या पालतू जानवर के रूप में नहीं रखा जा सकता। ऐसा करने वाले को तीन साल तक की जेल, नकद जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें