फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात लंगूर, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Tue, 20 Aug 2019 09:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात लंगूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय (कलक्ट्रेट) को बंदरों के उत्पात से मुक्ति मिल गई है। कलक्ट्रेट प्रशासन ने सोमवार से यहां लंगूर रख दिया है। पहले ही दिन असर दिखा। एक भी बंदर परिसर में नजर नहीं आया। सभी आसपास की दीवारों पर खड़े होकर ही झांकते रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में स्थिति यह थी कि कर्मचारी, अधिवक्ता या फरियादी अपने हाथ में लेकर कोई सामान नहीं जा सकते थे। बाइक के बैग में यदि कोई सामान रखा गया तो वह भी नहीं बचना था। 

कलक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे पर बंदर झुंड के रूप में एकत्रित रहते थे। कई बार तो सामान झपटने के चक्कर में लोगों को घेर कर गिरा देते। पिछले दो महीने में ही 50 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगवानी पड़ी थी लोहे की जालियां
बंदर कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय की कई महत्वपूर्ण फाइलों को फाड़ चुके हैं। कंप्यूटर आदि सामान को भी क्षति पहुंचाई। इससे निजात पाने के लिए कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के स्टाफ को कार्यालयों को लोहे की जालियों से सुरक्षित करवाना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें