फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के बिना आखिर क्या करेंगे...सर्द रात में ठिठुर रहे इन किसानों का दर्द तो सुनें, तहसील में दे रहे धरना

Mon, 17 Nov 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के गांव चार हिस्सा में नौ साल से 12 पट्टेदार कब्जे के लिए भटक रहे हैं। कब्जा न मिलने पर इन किसानों ने सदर तहसील में बेमियादी धरना शुरू किया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमिहीनों को घर बनाने के लिए नौ साल पहले सरकार ने पट्टे दिए। पट्टे की भूमि पर उन्हें कब्जा नहीं मिला। उस हक के लिए चार दिन से सदर तहसील में बेमियादी धरना दे रहे भूमिहीन रात में ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मामला फतेहपुर सीकरी के गांव चार हिस्सा का है। वर्ष 2016 में 20 भूमिहीनों को तहसील प्रशासन ने घर बनाने के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित की थी। नौ साल बाद भी भूमिहीनों को जमीन के कब्जा नहीं मिला। दबंगों ने भूमिहीनों के पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया। इनमें 12 परिवार ऐसे हैं जो पट्टे की भूमि पर कब्जे के लिए भटक रहे हैं। भूमिहीन दीपेंद्र, दिब्बो,जमील, हनीफ, फिरोज पट्टे की भूमि पर कब्जा लेने के लिए 13 नवंबर से सदर तहसील में धरना दे रहे हैं।

रात में धरनास्थल पर ही सोते हैं। मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी भूमिहीन परिवारों की सुनवाई नहीं हो रही। उधर, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी का कहना है कि पट्टा आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए टीम बनाई है। आवंटियों को कब्जा दिलाया जाएगा। उन्हें धरना खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें