फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल में भी नहीं हुई पैमाइश, पीड़ित ने मांगी इच्छा मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी तहसील क्षेत्र के गांव बरा निवासी एक नट जाति का व्यक्ति बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उसने पट्टे के भूखंड पर छह साल बाद भी पैमाइश न होने पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन राजस्व अधिकारी को देकर इच्छा मृत्यु मांगी है।
विज्ञापन

बरा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र गंगा सिंह नट बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी के न मिलने पर उसने यहां मौजूद राजस्व अधिकारी को जिलाधिकारी के नाम इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में सर्वेश ने कहा कि वह वर्ष 2014 से गांव में अपनी पट्टे के भूखंड पर पैमाइश कराने की मांग कर रहा है।
इस दौरान 20 बार वह उच्चाधिकारियों से मिला और पैमाइश कराकर भूखंड पर कब्जा दिलाने की मांग की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सर्वेश ने कहा कि वह मजदूरी और भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता है। कोरोना महामारी के कारण उसे काम भी नहीं मिल रहा है ऐसे में वह इच्छा मृत्यु मांगने को मजबूर है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद राजस्व अधिकारी ने एसडीएम किशनी को मामले के निस्तारण के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें