फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो यार्डः देनी होगी पीएसी को जमीन, शासन को जाएगी रिपोर्ट

Mon, 30 Dec 2019 03:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मेट्रो यार्ड के लिए जमीन की पैमाइश का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों के बीच वार्ता हो गई है। तय हुआ है कि लगभग पांच हेक्टेयर जमीन फोरेंसिक साइंस लैब ( एफएसएल) की ली जाएगी और चार हेक्टेयर पीएसी की जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


कुल नौ हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। लगभग इतनी ही जमीन पीएसी की है। अगर यार्ड इसी जमीन पर बना दिया जाता तो पीएसी की 15वीं बटालियन को कहीं और शिफ्ट करना पड़ा। जमीन देखी गई थी। महुआखेड़ी में मिल भी गई लेकिन पीएसी वहां जाने के लिए तैयार नहीं थी।

इसके बाद नए सिरे से जो कवायद हुई, इसमें तय हुआ है कि कुछ जमीन पीएसी और कुछ एफएसएल की ली जाए तो काम बन सकता है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, प्रशासन, पीएसी, एफएसएल के अधिकारियों ने इस पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रिपोर्ट तैयार हो गई। उधर, शासन की ओर से लगातार दवाब बनाया जा रहा है कि मेट्रो यार्ड के लिए जमीन फाइनल करने में और देरी न की जाए। सीएम योगी घोषणा कर चुके हैं कि 2021 में आगरा मेट्रो का ट्रायल किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें