फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करके युवती का शव कालीनदी में फेंकने के मामले में मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चार दिन पूर्व काली नदी में अज्ञात युवती का शव मिला था। शनिवार को युवती के शव की शिनाख्त हुई। युवती थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सुजावलपुर की रहने वाली है। कोतवाली पुलिस ने युवती के परिजन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर परिवार के लोग घर से क्यों गायब हैं।
विज्ञापन

4 दिन पूर्व युवती का शव कोतवाली क्षेत्र में कानरखेड़ा इलाके में काली नदी में मिला था। युवती का शव रस्सी से बंधा था व पत्थर भी बंधे थे। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन तीन दिन तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार को कोतवाली पुलिस को युवती की शिनाख्त के संबंध में अहम सुराग मिले। इन सुरागों पर कोतवाली इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज सक्रिय हुए। वे सुजावलपुर सिकंदराराऊ पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान ने फोटो देखकर युवती के शव की शिनाख्त शौबी (20) पुत्री रामौतार के रूप में की। जब पुलिस ने युवती के परिजन से संपर्क करने की कोशिश की तो घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
शनिवार को किया गया पोस्टमार्टम
कासगंज। युवती का शव पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित था। शिनाख्त न हो पाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें