फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के तीन माह बाद महिला चिकित्सक के साथ ऐसी हरकत, पुलिस ने नहीं सुनी...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 24 Nov 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में महिला चिकित्सक की शादी के तीन माह बाद ही उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग की चिकित्सक को शादी के तीन माह बाद ही ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया। आरोप है कि 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किया गया। पति भी मथुरा में डॉक्टर है। पिता ने शादी में सवा करोड़ रुपये खर्च किए थे। कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मथुरा में हुई है शादी
दयालबाग की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में लाजपत नगर, मथुरा निवासी डॉ. भानु प्रताप सिंह, ससुर श्यामवीर सिंह और सास शशि देवी पर आरोप लगाए हैं। डॉ. भानु प्रताप सिंह स्वर्ण जयंती सामुदायिक केंद्र रिफाइनरी में डॉक्टर हैं।

ये भी पढ़ें -  Karhal Election Result: करहल में नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड, इतना बुरा हाल...जमानत तक नहीं बच सकी
विज्ञापन



शादी में 1.25 करोड़ किए थे खर्च
शिकायत में डॉ. आकांक्षा ने कहा है कि उनके पिता ने शादी में 1.25 करोड़ खर्च किए। 75 लाख रुपये का एक फ्लैट दिया। ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। शादी के तीन दिन बाद ही उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उन्हें भूखा रखा गया। ससुरालीजन ने कहा कि फ्लैट तो पिता ने उसे दिया है। उनके लिए कुछ नहीं दिया। वे 50 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Karhal Election Result: करहल मतगणना के दौरान जब सपा में मच गई खलबली, तेज प्रताप को संभालना पड़ा मोर्चा


ससुराल वालों ने घर से निकाला
उन्होंने आरोप लगाया कि एक मई को ससुरालीजन ने उन्हें घर से निकाल दिया। दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें