फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: महिला सिपाही और उसके पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर

Sat, 26 Mar 2022 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला सिपाही का पति प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में तैनात महिला महिला और उसके पति ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर दोनों को निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पूनम राजपूत महिला कांस्टेबल है। उसकी तैनाती सिरसागंज थाने में है। जबकि पति नीतेंद्र कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी। नौकरी छूटने के बाद नीतेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सिरसागंज थाना क्षेत्र में फायर स्टेशन के समीप बने सरकारी आवास में रहता था। 

नीतेंद्र मूलरुप से मैनपुरी जिले का रहने वाला है। गुरुवार को पूनम के बेटे का जन्मदिन था। वह अपने पति और बच्चों के साथ मैनपुरी ससुराल गई थी। शुक्रवार शाम को वापस आई। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच नीतेंद्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के बाद पत्नी ने भी खाया विषाक्त पदार्थ

बच्चों द्वारा शोरगुल करने पर पूनम को इसकी जानकारी हो सकी। पूनम ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। घर में चीख-पुकार मचने पर आसपास रहने वाले पुलिसकर्मी पहुंच गए। पति-पत्नी को बेहोश देख उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने पति-पत्नी को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। उनकी हालत गंभीर होने पर निजी ट्रामा सेंटर ले गए। सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह का कहना है कि महिला कांस्टेबल और उसके पति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

सीआर में चल रही थी ड्यूटी

थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि पूनम राजपूत की तैनाती सिरसागंज थाने में है। लेकिन उनकी वर्तमान में सीआर में ड्यूटी चल रही थी। वह पुलिस लाइन से ही अवकाश लेकर गई थी। घटना के पीछे गृह क्लेश हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें